Bhiwani Waterlogging Updates: भिवानी में 100mm बारिश से बिगड़े हालात, हनुमान ढाणी और हालू मोहल्ला में घुसा 2 फीट पानी
भिवानी में दो दिन की 100mm बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। वीवीआईपी कॉलोनी शिव नगर की कोठियों, हनुमान ढाणी और पतराम गेट के मकानों व दुकानों में पानी भर गया।
दो दिन की तेज बारिश से शहर के अनेक क्षेत्र में जल भराव , वीवीआईपी कालोनी की कोठियों में घुसा पानी
: स्लैम बस्तियों में रहने व
: करीब 100 mm के आस पास बारिश से कई स्थानों पर जल भराव बनी समस्या
: दुकानों व मकानो में घुसा बारिश का पानी
:वीआईपी कालोनी शिव नगर की कोठियों में घुसा बारिश का पानी
: पतराम गेट, हनुमान ढाणी, हनुमान गेट, हालवास गेट हालू महौला के मकान ओर दुकान जल मग्न
भिवानी में दो दिन की तेज बारिश ने शहर के हालात दिखा दिए हैं कि किस कदर आगे बड़ी समस्या सामने खड़ी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कहा कि दो दिन से मध्यम गति की तेज बारिश से भिवानी के निचले क्षेत्रों सहित अनेक स्थानों पर जल भरा हुआ। जिसके चलते आमजन को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा भिवानी के सर्कुलर मार्ग 709 ई पर कई स्थानों पर बारिश का पानी खड़ा रहा । वहीं भिवानी के शिव नगर कालोनी, हालू महौला, पतराम गेट, हनुमान ढाणी, हलवास गेट ,हनुमान गेट, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोहतक गेट ,पुराना बस स्टैंड , मनान पाना , कमला नगर, कन्हैया राम अस्पताल , दिनोद गेट, वैश्य मॉडल स्कूल मार्ग,शिव नगर, बाल्मीकि बस्ती सहित अनेक स्थानों पर जल भराव रहा। वही भिवानी के हनुमान ढाणी क्षेत्र में प्राचीन बावड़ी, पार्क , झील सहित अनेक स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया है । जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भिवानी के हनुमान ढाणी ,पुराना बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर जल भराव अधिक करीब दो से ढाई फीट होने के कारण लोगों की दुकानों व मकानो में पानी घुस गया है । स्थानीय लोगों ने कहा कि जब भी बारिश आती है तो इस प्रकार का आलम है अक्षर देखने को मिलता है । उन्होंने कहा कि यदि अधिक तेज बारिश हुई तो शहर के अंदर बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है । इसलिए समय रहते हुए प्रशासन को इस मामले में गंभीर होना होगा, क्योंकि नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। सीवरेज ब्लाक हो चुके हैं , नल और शिवरेज की बजाय पानी सड़कों में गलियों में खड़ा है। जिससे खतरा बना हुआ है।

