विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए छोटी बड़ी सभी संस्थाओं को आना होगा आगे : दीपक अग्रवाल तौला 
 

पक्ष हो या विपक्ष सभी की एकजुटता से ही होगा विकसित भारत: दीपक अग्रवाल तौला 

निस्वार्थ व निश्चल भाव से स्लम एरिया में शिक्षा की ज्योत जगाकर सदैव अग्रणीय भूमिका निभाती रहती है हेल्प जैसी संस्थाएं: तौला 
 

 
स्लम एरिया शिक्षा पहल

भिवानी,01 जुलाई: स्थानीय तोशाम रोड,रूद्रा कॉलोनी नज़दीक टी आई टी पुलिस चौकी के पास ग्राउंड में रविवार को पिछले छह सालों से निस्वार्थ व निश्चल भाव से शिक्षा की अलख ज्योत जगाते हुए स्लम एरिया में रहने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षित करते हुए समर्पित हेल्प संस्था के तत्वाधान में हुए प्रथम वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के शुभ अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला ने नन्ने मुन्ने प्यारे बच्चों का मनोबल बढ़ाया व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए माता रानी से कामना की व हेल्प संस्था के फाउंडर सदस्यों को इस नेक कार्य हेतु बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला ने बताया कि जब हेल्प संस्था जैसी छोटी छोटी संस्थाएं निस्वार्थ व निश्चल भाव से अपनी सेवाएं देती है तब बच्चों का सर्वांगीण विकास होना तय है। छह साल पहले संस्था व अन्य सदस्यों ने स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देने के लिए जो पौधा लगाया आज वट वृक्ष बन चुका है। तौला ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए आज बेहद जरूरी है कि हेल्प संस्था जैसी अन्य संस्थाएं भी अग्रणीय रहकर अपनी भूमिका निभाए व पक्ष हो या विपक्ष सभी को आज एकजुटता का परिचय देते हुए कार्य करना होगा। आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल,स्वदेशी अपनाओ विदेशी छोड़ो जैसे राष्ट्रीय अभियानों में राष्ट्रीय,राज्य व जिला स्तर पर सबको अग्रणीय रहना होगा ताकि देश की अर्थव्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हो व विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वप्न पूरा हो। दीपक अग्रवाल ने कहा कि आज के इस सांस्कृतिक व प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे मुन्हे प्यारे बच्चों द्वारा हरियाणवी सभ्यता संस्कृति व लोक गीतों से ओत प्रोत देशभक्ति के नृत्य प्रस्तुत किए गए व अपने कौशल से सामाजिक संदेश देते हुए जो प्रस्तुति दी गई उसने सबका मन मोह लिया।
हेल्थ एंड एजुकेशन फॉर लीवरेजिंग दी पीपल्स(हेल्प)के फाउंडर संजीव रोज ने बताया कि उनकी संस्था पिछले छह सालों से स्लम एरिया में रहने वाले परिवारों के नन्हे मुन्ने बच्चों को बिल्कुल मुफ्त शिक्षित करते हुए आ रही है। संस्था के सभी सदस्य तन मन धन से बच्चों को शिक्षा देते है व उनके परिवार में आवश्यक जरूरत की वस्तुओं को भी सबके सहयोग से उपलब्ध करवाते है। संस्था प्रमुख संजीव रोज ने कहा कि आज संस्था का प्रथम वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह सभी गणमान्य बंधुओ के सहयोग से आयोजित किया गया व जो बच्चे अपने कौशल से अपनी प्रतिभा निखार रहे है उनको मोमेंटो आदि देकर मनोबल को बढ़ाया गया है व संस्था द्वारा सभी के सहयोग से आज प्रसाद का भी वितरण किया।हेल्प संस्था के फाउंडर सदस्य संजीव रोज,रजत कालरा,रेखा टीचर,रामवतार मिश्री,कपिल हिन्दुस्तानी व संस्था से जुड़े सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को मोमेंटो आदि देकर मान सम्मान भी दिया गया।