Rohtak Road News 2026: भिवानी में बड़ी कार्रवाई: अवैध स्वीमिंग पूल किया सील, अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की अपील
जिला नगर योजनाकार ने अवैध स्वीमिंग पूल को किया सील
जिला नगर योजनाकार ने अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की अपील
भिवानी, 19 नवंबर। नगर योजनाकार विभाग द्वारा शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्र भिवानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव नौरंगाबाद में टोल प्लाजा के पीछे रोहतक रोड़ पर अवैध रूप से संचालित स्वीमिंग पूल को सील किया। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो थाना भिवानी के सहयोग से की गई।
इस दौरान जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने आमजन से अपील की कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र तथा अनुसूचित सडक़ों की ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से नियमानुसार अनुमति अवश्य लें।