- एसडीएम ने भीम स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
भिवानी, 20 जून। एसडीएम महेश कुमार ने भीम स्टेडियम में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने आयुष विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सुबह छह बजे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री राणा भीम स्टेडियम में पहुंच जाएंगे। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
एसडीएम ने आयुष विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों का निर्देश दिए कि 21 जून को सुबह 5:30 सभी तैयारियों के साथ साथ प्रतिभागियों का पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित समय अवधि पर योग कार्यक्रम शुरू हो सके।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आयुष विभाग के सभी योग सहायक और खेल विभाग के सभी कोच समय पर आएं और प्रतिभागियों को लाइनों में बैठाने का काम करें। प्रतिभागियों को योगाभ्यास करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने कार्यक्रम स्तर पर पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बॉक्स
- योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संदेश का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
एसडीएम ने बताया कि 12 वेें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी प्रकार से कोलकाता में राष्ट्रीय स्तर का योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान पंचकुला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा कोलकाता से प्रधानमंत्री श्री मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा पौधारोपण भी किया जाएगा।
बॉक्स
उपमंडल लोहारू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, तोशाम में महिला विकास निगम चेयरपर्सन सुनीता दांगी, सिवानी में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा बवानी खेड़ा में पूर्व मंत्री जेपी दलाल, बहल में राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति और कैरु में उच्चतर शिक्षा विभाग के वाइस चेयरपर्सन एसके गक्ख़ड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।
उल्लेखलीय है कि जिले के प्रत्येक गांव, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इसके साथ साथ डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले की सभी 70 व्यायामशालाओ में योगा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

