- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत विश्व गुरु बन चुका है: सांसद चौ.धर्मबीर सिंह
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित हुआ योगाभ्यास शिविर
Jun 17, 2026, 13:28 IST
भिवानी, 17 जून। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में परिसर में बुधवार को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा बोर्ड, हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में सांसद चौ. धर्र्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट शंकर धूपड़ ने अध्यक्षता की। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी और पूर्व मंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
योग शिविर में बोर्ड के अध्यक्ष श्री धूपड़ ने सभी अतिथियों का शिक्षा बोर्ड परिवार की तरफ से स्वागत व आभार प्रकट किया। योगाभ्यास शिविर में जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, नगराधीश अनिल कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया मौजूद रहे। योगाभ्यास शिविर में अपना संदेश देते हुए सांसद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो हमारे ऋषि-मुनियों की खोज है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग के संदेश को पहुंचाया है और भारत एक बार फिर से योग में विश्व गुरु बन गया है।
सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी और खानपान सही न होने के कारण आज इंसान को बीमारियों ने जकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और स्वामी रामदेव वे योग को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। योग के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, योग को घर पर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर घर योग-हर दिन योग की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को नियमित योगाभ्यास अपनाना चाहिए ताकि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प साकार हो सके।
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन श्री धूपड़ ने सभी मेहमानों स्वागत व आभार प्रकट करते हुए कहा कि योग को न केवल योग दिवस पर ही करना चाहिए, बल्कि हर दिन की शुरुआत योग व प्राणायाम से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर नागरिक योग के प्रति जागरूक हो रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों का परिणाम है। योग से असाध्य रोगों का उपचार संभव है।
योग शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। योगाचार्य गजानंद शास्त्री, कविता अहलावत और मदन कुमार ने सभी योगाभ्यास करवाया। योगाचार्यों ने योगासन करवाने के साथ-साथ योग से आने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
आयुष विभाग के तरफ से जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय वैद ने सभी का अभिनंदन किया और आयुष विभाग द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलाभर में आयोजित की जा रही जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव ने भी योग की महता के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षा बोर्ड के उप सचिव ओपी निंबीवाल व जगदीश प्रसाद सैनी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.रश्मि शर्मा, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय वैद, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. मनोज भारद्वाज, डॉ. दीपक वर्मा के अलावा दुलीचंद यादव, सुंदर शर्मा सहित शिक्षा बोर्ड के अनेक अधिकारी, कर्मचारी व आमजन नागरिक शामिल रहे।