- जेल लोक अदालत में मौके पर ही दो केसों का किया निपटारा: सीजेएम पवन कुमार
 

- सीजेएम पवन कुमार ने जेल मे स्थित मुलाकाती कक्ष का किया निरीक्षण
 
 
Bhiwani District Jail Visit 2026
भिवानी, 20 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम पवन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में दो केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान सीजेएम पवन कुमार ने जेल मे स्थित मुलाकाती कक्ष का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि जेल में लोक अदालत को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। प्राधिकरण द्वारा जेल के अंदर लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि कैदियों को विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत में केसों का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। लोक अदालत उपरांत सीजेएम पवन कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बंदियों के केसों में आ रही समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधी अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राधिकरण स्टाफ व जेल स्टॉफ मौजूद रहे।