Jampur Seva Samiti Event: कृष्णा कॉलोनी के तिकिया सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, सैकड़ों लोगों ने की शिरकत

भिवानी में जामपुर सेवा समिति द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह में पंजाबी समाज की भारी एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए।

 
Haryana social news 2026

जामपुर सेवा समिति के परिवार मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

परिवार मिलन समारोह में दिखा पंजाबी समाज की एकजुटता का नया सूर्योदय  : सुरेश अरोड़ा

भिवानी, 03 अक्तूबर : स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित तिकिया सभागार में जामपुर सेवा समिति द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह पंजाबी समाज को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सफल कदम साबित हुआ। कार्यक्रम में पूरे भिवानी से पंजाबी भाषी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ का आलम यह था कि सभागार पूरी तरह खचाखच भर गया और पैर रखने तक की जगह नहीं बची, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को भवन के बाहर सडक़ पर ही रुकना पड़ा।

सुरेश अरोड़ा

दलगत राजनीति और भेदभाव से परे इस विशाल आयोजन में सभी बिरादरी और गोत्र के लोगों को ससम्मान आमंत्रित किया गया था। आयोजन को सफल बनाने में जामपुर बिरादरी के विनोद मिरग और गोपाल कृष्ण पोपली का विशेष योगदान रहा। उनके साथ प्रेम धमीजा, रवि चांदना और पूरी समिति की टीम ने व्यवस्थाओं और खानपान का बेहतरीन प्रबंध संभाला। समारोह में शिशु भारती स्कूल के संचालक करण मिर्ग के कुशल मंच संचालन ने समां बांध दिया। स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति और धार्मिक गीतों ने पूरे माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा और समाज में एकता का सशक्त संदेश दिया।

इस मौके पर अरोड़ा विकास मंच के नेशनल विस्तारक सुरेश अरोड़ा ने कहा कि जामपुर सेवा समिति द्वारा आयोजित यह परिवार मिलन समारोह पंजाबी समाज को एक मंच पर लाने का एक ऐतिहासिक और अत्यंत सराहनीय प्रयास है। मेरी 64 वर्ष की आयु में भिवानी के भीतर यह पहला ऐसा भव्य कार्यक्रम है, जहां पंजाबी भाषी 36 बिरादरी सभी मतभेदों और गोत्रों से ऊपर उठकर एक साथ दिखाई दी हैं। विनोद मिर्ग गोपाल कृष्ण पोपली और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। यह कदम समाज के उज्ज्वल और संगठित भविष्य की नई शुरुआत है।

सुरेश अरोड़ा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि खन्ना, देवराज मेहता, जवाहर मिताथल वाले, दीवान चंद रहेजा, अनिल कठपालिया, इज्जी पंडित, प्रिया असीजा, रेनू मिरग, ओमप्रकाश दूरेजा, विकास महता, दर्शन मिड्ढा, विनोद चावला, विशंभर अरोड़ा, सन्नी बत्रा, सुनील वधवा, हर्ष डूडेजा, ओमप्रकाश नंदवानी, राम मेहता, राधा कृष्ण चावला, पवन चांदना, राजकुमार गुगनानी, अजय मल्होत्रा, संजय नरूला, पूर्ण चंद आजाद, सतपाल नरूला, शीलम भाई, संजय गिरधर सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।