Bhiwani Janmashtami Competition 2026: श्रीराम सेवा समिति के आयोजन में वैश्य मॉडल स्कूल ने डांस और विद्यांत्रिक्स ने झांकी में मारी बाजी

भिवानी में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ग्रुप डांस और झांकी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित। वैश्य मॉडल और विद्यांत्रिक्स स्कूल रहे अव्वल।
 
Vidyantrix school tableau

वैश्य मॉडल ने डांस में और विद्यांत्रिक्स स्कूल ने झांकी में मारी बाजी

भिवानी। श्रीराम सामाजिक सेवा समिति द्वारा सेक्टर-13 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य ग्रुप डांस एवं ग्रुप झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में पूरा सेक्टर-13 कृष्णमय नजर आया और हजारों की संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

ग्रुप डांस प्रतियोगिता के परिणाम

ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया।

द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से भिवानी पब्लिक स्कूल (BPS) और जीडी गोयंका स्कूल को दिया गया।

तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वात्सल्यम और इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला।

कंसोलेशन पुरस्कार संयुक्त रूप से BITS इंटरनेशनल स्कूल, RPS पब्लिक स्कूल और उत्तमीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदान किया गया।

बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड जीडी गोयंका स्कूल के हर्ष तनेजा को मिला।

Vidyantrix school tableau

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कृष्ण का पुरस्कार DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, सर्वश्रेष्ठ राधा का पुरस्कार उत्तमीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार सेंट जेवियर स्कूल तथा बेस्ट कॉस्ट्यूम/सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का पुरस्कार वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला।

झांकी प्रतियोगिता में विद्यांत्रिक्स स्कूल प्रथम

ग्रुप झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विद्यांत्रिक्स स्कूल ने हासिल किया।

द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सैनिक हाई स्कूल को प्रदान किया गया।

तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और DRP स्कूल को मिला।

कंसोलेशन पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल और मदर्स केयर स्कूल को प्रदान किया गया।

झांकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार जीडी गोयंका स्कूल के बच्चों को मिला।

Vidyantrix school tableau

21 वर्षों से हो रहा है आयोजन

संस्था के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीराम सामाजिक सेवा समिति पिछले 21 वर्षों से लगातार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी धार्मिक एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर बच्चा स्वयं को कृष्ण और हर बच्ची स्वयं को राधा के रूप में प्रस्तुत करने के लिए लालायित थी। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था और शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

Vidyantrix school tableau

सेक्टर-13 का पूरा वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मथुरा और वृंदावन भिवानी में ही उतर आए हों। श्रीकृष्ण की लीलाओं, भजनों, रंग-बिरंगी वेशभूषाओं और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

संस्था के संरक्षक दीपक बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।