जेसीआई भिवानी स्टार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर की सराहनीय पहल
बाल सेवा आश्रम में पौधरोपण और 40 दिवसीय स्टील बोतल वितरण अभियान का शुभारंभ
ग्लोबल वॉर्मिंग व प्रदूषण का संकट के बीच धरती को हरा-भरा बनाना होना चाहिए प्राथमिकता : धूपड़

Jun 5, 2026, 15:48 IST
भिवानी, 05 जून : पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जेसीआई भिवानी स्टार (ज़ोन-10) द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टारी के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि स्थानीय रेलवे रोड स्थित बाल सेवा आश्रम में आयोजित समारोह में संस्था द्वारा त्रिवेणी व अन्य छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में एक अनूठे और महत्वाकांक्षी 40 दिवसीय स्टील बोतल वितरण अभियान की शुरुआत की गई, जो 15 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन अधिवक्ता शंकर लाल धूपड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर संस्था के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन अधिवक्ता शंकर लाल धूपड़ ने जेसीआई भिवानी स्टार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब ग्लोबल वॉर्मिंग और प्रदूषण का संकट गहरा रहा है, ऐसे में धरती को हरा-भरा बनाना और प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति पाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संस्था द्वारा चलाया जा रहा स्विच टू स्टील अभियान न केवल लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करेगा, बल्कि हमारे पर्यावरण और प्लेनेट को भी सुरक्षित रखेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ऐसी हर सामाजिक व पर्यावरणीय चेतना का स्वागत और समर्थन करता है।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेसीआई भिवानी स्टार के प्रधान जेएफएम संदीप अग्रवाल ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर हमने दोहरे संकल्प के साथ काम शुरू किया है। एक तरफ पौधरोपण के जरिए प्रकृति को सुदृढ़ करना और दूसरी तरफ 40 दिनों का लंबा स्टील बोतल वितरण अभियान चलाकर इस भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की प्यास बुझाने के साथ-साथ उन्हें प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समूह के सदस्य जेसी मुकेश जुईवाले, जेसी एडवोकेट प्रवीण सिंघल, जेसी नितेश जैन, जेसी नवीन गुप्ता, जेसी सुरेश बासिया, जेसी नवीन आलमाल, जेसी विनीत चौधरी, तथा जेसी विष्णु गोयल सहित जेसीआई भिवानी स्टार के सभी सम्मानित सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल, महासचिव जेसी श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी, जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल और जेजे अध्यक्ष जेजे पारुल गोयल व बाल सेवा आश्रम के प्रधान एडवोकेट वेद प्रिय , बिमलेश आर्य, के के वर्मा व शहर के गणमान्य व्यक्ति व जेसीआई स्टार के सभी मेंबर मौजूद रहें।