भिवानी: वकीलों पर हुआ हमला 
 

 
भिवानी: वकीलों पर हुआ हमला 

भिवानी के दिनोद गेट चौक पर मंगलवार सुबह दस बजे कोर्ट जा रहे वकील प्रियांश बंसल व संजीव चंगिया पर दो युवकों ने डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

वकील उस समय अपनी स्कूटी पर सवार कोर्ट जा रहे थे, जैसे ही वह दिनोद गेट पहुंचे वहा पहले से ताक में खड़े दो युवको ने एकाएक डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।

वकीलों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों हमलावरों का सामना किया व उन दोनों पर भारी पड़े। एक हमलावर युवक को उस समय दबोच भी लिया था परंतु वो भीड़ का फायदा उठा कर निकल भागा।

हमले में दोनों वकीलों को कुछ चोट भी आई है। एडवोकेट प्रियांश बंसल ने हमला करने वाले एक युवक की पहचान भी कर ली थी। आगे की कार्यवाही की जा रही है।