थाना लोहारू पुलिस ने केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
भिवानी के लोहारू में ट्यूबवेल केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। आरोपी जीजा-साला हैं और हिसार के रहने वाले हैं। पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में ट्यूबवेल मोटरों की तार व केबल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लोहारू पुलिस ने विभिन्न स्थानों से केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में गिरीश कुमार निवासी लोहारू ने थाना लोहारू में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 25.03.2026 को जलघर ट्यूबवेल, दिनांक 06.02.2026 को पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा दिनांक 08.04.2026 को देवीलाल स्टेडियम स्थित ट्यूबवेल से केबल चोरी की गई थी। शिकायत पर थाना लोहारू में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना लोहारू के मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केबल चोरी की वारदातों में शामिल दो आरोपियों को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन पुत्र राजेंद्र निवासी बरवाला जिला हिसार तथा मंजीत पुत्र बलवीर निवासी वार्ड नंबर-1, दौलतपुर रोड, बरवाला जिला हिसार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं तथा आर्थिक तंगी के चलते रुपयों की आवश्यकता होने पर केबल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी पवन व मंजीत आपस में जीजा-साला हैं।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

