भिवानी के मंदिर में चोरी:CCTV में कैद हुई वारदात, नकाबपोश युवकों ने राड से तोड़ा दानपात्र, कैश चुराकर फरार,
 

भिवानी के मनसरवास गांव में बाबा चंदरगिरी मंदिर के दानपात्र को तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी। सीसीटीवी में कैद हुए 3 नकाबपोश आरोपी। कैरू पुलिस चौकी में मामला दर्ज।

 
हरियाणा क्राइम न्यूज़

भिवानी के गांव मनसरवास स्थित बाबा चंदरगिरी मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां दानपात्र से करीब 2 लाख रुपए दान चोरी किया गया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

हांसी जिले के गांव मेहंदा गढ़ी निवासी हाल भिवानी के गांव मनसरवास निवासी बाबा चंदरगिरी मंदिर के महाराज सूरज भारती ने कैरू पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि मंदिर की देखरेख भी खुद करता है। रात को बाबा के मंदिर में रखे दानपात्र को कोई अज्ञात व्यक्ति तोड़कर लगभग दो लाख रुपए कैश चोरी कर ले गए। यह वारदात वहां मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जिसमें 3 आरोपी युवक दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से एक आरोपी युवक मोटरसाइकिल पर बाहर ही खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं 2 आरोपी युवक मंदिर के अंदर घुसे हैं। जो अपने मुंह को कपड़े से ढके हुए थे। इसके बाद मंदिर में रखे दानपात्र को लोहे की राड से उखाड़ने का प्रयास किया। वहीं काफी प्रयास के बाद आरोपी युवक मंदिर में रखे दानपात्र के एक साइड के हिस्से को उखाड़ लेते हैं और दानपात्र में रखे दान (कैश) को चोरी करके फरार हो जाते हैं। जब वह सुबह मंदिर पहुंचा तो इसका पता लगा।साथ ही उसने मंदिर को संभाला ।इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी ,पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।