- नियमित रूप से योगासन व प्राणायाम अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं: घनश्याम सर्राफ
- विधायक घनश्याम सर्राफ ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष किए पुष्प अर्पित
भिवानी, 01 मई। जिला आयुष अधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विधिवत रूप से 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर से 51 दिन पहले योगा प्रोटोकॉल का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योगासन व प्राणायाम से निरोग रहा जा सकता। स्वस्थ रहने के लिए हमें योगासन व प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि योग करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है और शरीर लचीला बनता है। आज की भागदौड़ की जिंदगी में योग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दवाईयों पर पैसे खर्च करने की बजाय नियमित रूप से योग करें। उन्होंने आयुष विभाग को कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि आयुष विभाग जनहित में लोगो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान जिला योग कॉर्डिनेटर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय वैद ने कहा कि सभी 70 आयुष योग सहायकों को हरियाणा योग आयोग एवं सरकार के निर्देशानुसार योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण दे दिया गया है। वे आज से अपने अपने कार्यक्षेत्र में योग व्यामशालाओं, स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को देंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार ने सभी योग प्रशिक्षकों को और कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारी कर्मचारी एवम आम जन को योग से जुड़ी बारीकियों को बताया और इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ रश्मि शर्मा ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को योग प्रोटोकॉल अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए ताकि योग का लाभ प्राप्त किया जा सके।
इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जनवरी माह से फऱवरी माह तक चलाए गए सूर्य नमस्कार अभियान में विशेष कार्य करने वाले योग प्रशिक्षक कविता अहलावत, गजानंद शास्त्री एवं प्रमोद सिंह को विशेष पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा योग सहायक नरेश, मदन, पुष्पा सुरेंद्र, मनजीत, नीलम, कृष्ण, मनीषा, सीमा, मनेश, राजेश, किताब, अनूप, प्रिय और पूनम देवी को सम्मानित किया गया। सूर्य नमस्कार अभियान में आयुष विभाग भिवानी ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
कार्यकम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ हरविंदर राणा, डॉ प्रीति शर्मा एवम आयुष विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

