Medanta Hospital News 2026: भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ की तबीयत बिगड़ी: फूड पॉइजनिंग के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती, CM नायब सिंह सैनी ने जाना हाल
भिवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ की बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल।
बेटे अमन सर्राफ ने दी जानकारी, बताया- अब बिल्कुल ठीक हैं घनश्याम सर्राफ।
भिवानी से विधायक एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फूड पॉइजनिंग के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनका कुशलक्षेम जानने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मेदांता अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
वहीं, घनश्याम सर्राफ के बेटे अमन सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अब उनकी स्थिति ठीक है और वे बिल्कुल स्वस्थ हैं।