- तहसीलदार जयबीर और नगर परिषद अधिकारियों ने लिया नालों की सफाई व्यवस्था का जाएगा
 

भिवानी में मानसून के मद्देनजर नालों की सफाई का निरीक्षण। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और नगर परिषद टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था जांची।

 
भिवानी नगर परिषद न्यूज़

भिवानी, 4 जुलाई। मानसून के मद्देनजर बरसाती पानी निकासी को लेकर एसडीएम महेश कुमार के निर्देशानुसार तहसीलदार जयबीर सिंह और नगर परिषद अधिकारियों ने शहर में नगर परिषद के अधीन आने वाले नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। 
उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम के मद्देनजर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसी के चलते एसडीएम महेश कुमार ने तहसीलदार जयबीर सिंह और नगर परिषद अधिकारियों को नगर परिषद के अधीन आने वाले नालों की सफाई व्यवस्था का जायज है लेने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देशानुसार तहसीलदार जयबीर सिंह, ईओ राजाराम और सफाई निरीक्षक विकास देसवाल ने शनिवार शहर में हनुमान गेट, हालवास रोड ढाना  रोड,जैन चौक,रोहतक गेट से दादरी गेट, दिनोद गेट चौकी के पास व कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों की सफाई की स्थिति को दिखा और अधीनस्थ सफाई कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।