सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
 

भिवानी में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी इमरान को सीआईए स्टाफ-2 ने किया गिरफ्तार। पहले एक अन्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी।
 
थाना सिविल लाइन भिवानी

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में वाहन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में आदर्श नगर, भिवानी निवासी दीपक ने थाना सिविल लाइन भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की हुई थी, जिसे रात के समय अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.06.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही हरि सिंह ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान इमरान पुत्र ईकराण निवासी लोहिगा कला, जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा इससे पूर्व इसी मामले में आरोपी निसार को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी इमरान को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।