भिवानी में गौ सम्मान आह्वान अभियान को मिली मजबूती : भिवानी से सामने आई सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल
गौभक्तों के गौ सम्मान आह्वान अभियान को मिला मुस्लिम समुदाय का भरपूर समर्थन
Jun 1, 2026, 17:48 IST
गौमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा, भिवानी का हर मुसलमान देगा साथ : जोरावर अली
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 20 करोड़ हस्ताक्षरों का तय किया है लक्ष्य : रामतीर्थ महाराज
भिवानी, 01 जून : मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना... और इसी गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायी तस्वीर भिवानी में सामने आई है। देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को अब मुस्लिम समुदाय का भी भरपूर समर्थन मिल गया है। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए भिवानी के मुस्लिम समाज ने न केवल इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है, बल्कि देश भर में गौहत्या बंद करने की मांग उठाते हुए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिया है।
देश भर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा गौ सम्मान आह्वान अभियान अब एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी के मुस्लिम समुदाय ने इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का ऐलान किया है। सोमवार को स्थानीय हांसी गेट स्थित चित्रकूट वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध समाजसेवियों और गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस अभियान को गति देने की रणनीति साझा की। पत्रकार वार्ता में विशेष तौर पर अभियान के मुख्य मार्गदर्शक वृंदावन से पहुंचे गौभक्त स्वामी रामतीर्थ दास महाराज भी मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि जोरावर अली ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी साझी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। गौहत्या पर देश भर में पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए और गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान मिलना ही चाहिए। इस पावन अभियान की सफलता के लिए भिवानी का प्रत्येक मुसलमान पूरी शिद्दत और बढ़-चढक़र अपना योगदान देगा। हम अपनी टीम के साथ मिलकर घर-घर जाएंगे और लोगों को इस मुहिम से जोड़ेंगे। जोरावर अली ने इस बात पर जोर दिया कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर देश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए और मुस्लिम समाज का यह कदम आपसी भाईचारे को और मजबूत करेगा।
इस मौके पर मौजूद वृंदावन से पहुंचे गौभक्त स्वामी रामतीर्थ दास महाराज ने मुस्लिम समुदाय के इस कदम का स्वागत किया और अभियान की रूपरेखा सामने रखी। उन्होंने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 जुलाई तक देश भर से 20 करोड़ हस्ताक्षरों का एक ऐतिहासिक और विशाल लक्ष्य तय किया गया है। भिवानी में जोरावर अली और उनकी टीम द्वारा मिले इस ऐतिहासिक समर्थन से हमारे संकल्प को और बल मिला है। यह लड़ाई किसी एक धर्म या वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की है। इस अभूतपूर्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारे गौभक्त लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं और समाज के हर तबके का जुडऩा यह दिखाता है कि देश का जनमानस क्या चाहता है।
इस मौके पर गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान में विशेष समुदाय की भागीदारी ने ना केवल अभियान को नई ऊर्जा दी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि जब बात राष्ट्र और संस्कृति के सम्मान की आती है, तो समाज हमेशा एकजुट खड़ा होता है। इस अवसर यासीन खान, रोशन अली, आमिर खान, नंदकिशोर अग्रवाल, भाजपा नेता संजय शर्मा, कुकी परमार, कृष्ण वर्मा, शुभम, सोमबीर, अंकित शर्मा, गोलू शर्मा भी साथ रहे।