- 19 जून को होगी कबाड़ की खुली बोली, इच्छुक व्यक्ति ले सकते हैं भाग
 

भिवानी नगर परिषद 19 जून को कबाड़ की खुली बोली आयोजित करेगी। इच्छुक व्यक्ति या फर्में 50 हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा कर नीलामी में भाग ले सकते हैं।

 
19 जून भिवानी नीलामी
भिवानी, 12 जून। नगर परिषद भिवानी द्वारा 19 जून को प्रात: 11 बजे कबाड़ की खुली बोली आयोजित की जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजाराम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद परिसर में आयोजित होने वाली इस खुली बोली में इच्छुक व्यक्ति एवं फर्में भाग ले सकती हैं।
उन्होंने बताया कि बोली प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार पहले 50 हजार रुपये की सुरक्षा राशि नगर परिषद भिवानी कार्यालय में नकद जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि बोली से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तें किसी भी कार्य दिवस में नगर परिषद भिवानी कार्यालय में जाकर देखी जा सकती हैं। नगर परिषद द्वारा पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बोली प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।