केक नहीं, पौधे और सेवा कार्यों से मनाया खुशी आहूजा का जन्मदिन
भिवानी में नरेश आहूजा के परिवार ने पुत्रवधु खुशी आहूजा का जन्मदिन समाजसेवा को समर्पित किया। 21 पौधे लगाए और आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चों को कराया भोजन।
May 23, 2026, 17:19 IST
भिवानी। आज जहां जन्मदिन पार्टियों और दिखावे तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता समिति के जिला अध्यक्ष नरेश आहूजा के परिवार ने एक अनूठी पहल करते हुए पुत्रवधु खुशी आहूजा का जन्मदिन समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया। इस अवसर पर महम रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग परिसर में 21 पौधे रोपित किए गए तथा आस्था स्पेशल स्कूल में विशेष बच्चों को भोजन करवाकर मानवता और सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह सेवा और संस्कारों से ओतप्रोत दिखाई दिया। पौधारोपण के साथ बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया गया। समिति के जिला अध्यक्ष नरेश आहूजा ने कहा कि जीवन का असली उत्सव वही है, जिसमें समाज और प्रकृति दोनों का हित जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार के विशेष अवसरों पर एक पौधा भी लगाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है।
पर्यावरण रक्षक एवं योगाचार्य जेई बिजेश जावला ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं बल्कि जीवन की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं और इन्हें बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य खुशी के अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़ें।
सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी ने कहा कि विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज में खुशियां तभी सार्थक होती हैं जब उनमें जरूरतमंदों और विशेष बच्चों को भी शामिल किया जाए। इस प्रकार के आयोजन समाज में संवेदनशीलता, संस्कार और मानवता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उन्हें वृक्ष बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा यह आयोजन लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर अनेक प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।