11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
 

भिवानी के वैश्य महाविद्यालय में 11 हरियाणा बटालियन NCC द्वारा योग दिवस का भव्य आयोजन। 850 से अधिक कैडेटों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प।

 
योग भारतीय संस्कृति धरोहर

भिवानी, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी द्वारा भिवानी में वैश्य महाविद्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम एडम ऑफिसर कर्नल एंटोनी हेनरी के निर्देशन तथा प्राचार्य डॉ. संजय कुमार गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक लेफ्टिनेंट डॉक्टर रीना, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के सहायक प्रवक्ता श्री दीपक कुमार श्री विक्रम सिंह व कैडेट मिट्ठू व कोमल द्वारा कैडेटों को विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम, आसन व प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर एडम आफिसर कर्नल एंटोनी हेनरी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेटों एवं उपस्थित जनों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा इसके प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। एडम आफिसर कर्नल एंटोनी हेनरी एवं सूबेदार मेजर डी गोपाला कृष्णम ने योग प्रशिक्षकों एवं कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी की युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर लगभग 850 एनसीसी कैडेटों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एएनओ मेंजर डॉ अनिल तंवर ,लेफ्टिनेट  सनी पानू, फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार फर्स्ट ऑफिसर प्रोमिला, फर्स्ट ऑफिसर सुमन परमार, सेकंड ऑफिसर रेनू , सीटीओ एवम समस्त पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।