- नीट परीक्षा केंद्रों पर कोई भी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकता: डीसी
 

- गर्मी के मौसम के चलते प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर रहेगा पर्याप्त पेयजल का प्रबंध: डीसी
-अभिभावकों के बैठने के लिए परीक्षा केंद्र के आसपास ही रहेगी व्यवस्था डीसी साहिल गुप्ता ने डीआरडीए हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
 
 
बायोमेट्रिक हाजिरी नीट

भिवानी, 30 अप्रैल। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र में केवल परीक्षा केंद्र अधीक्षक जरूरत के समय निर्धारित की गई जगह पर ही प्रयोग कर सकेगा, उसके अलावा कोई भी मोबाइल फोन अंदर नही ले जा सकता। परीक्षा केंद्र में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन द्वारा अभिभावकों को बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी ताकि गर्मी के मौसम के चलते किसी को परेशानी ना हो। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में प्राथमिक उपचार किट और एंबूलेंस मौजूद रहेगी।


डीसी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक व अन्य नियुक्त अधिकारियों को पुलिस, मेडिकल ऑफिसर और ड्यूटी मेजिस्ट्रेज के संपर्क नंबर का पता होना जरूरी है ताकि जरूरत के समय संपर्क कर सकें। उन्होंने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए बसों की व्यवस्था की जाए ताकि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक जाने में परेशानी न हो। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों या बच्चों को भ्रामक करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि बॉयोमेट्रिक व फ्रिक्सिंग के दौरान भी बच्चों को परेशानी न होने दें।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं कोर्डिनेटर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि नीट की परीक्षा के लिए जिला में विभिन्न स्थानों पर सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3817 बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, डीएसपी अनूप कुमार, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, बिजली निगम अभियंता सतबीर यादव, रेडक्रास सचिव प्रदीप हुड्डïा व डीआईओ अमित लांबा सहित सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।