राष्ट्रीय स्तर पर चमका जिला : भिवानी के नेत्रपाल तंवर को नई दिल्ली में मिला ग्लोबल प्राइड अवार्ड
दिल्ली के मावलंकर हॉल में भिवानी के नेत्रपाल तंवर को मिला ग्लोबल प्राइड अवार्ड 2026। सांसद नरेश बंसल और राहुल रॉय ने किया सम्मानित।
May 23, 2026, 16:02 IST
भिवानी, 23 मई : देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में भिवानी का गौरव एक बार फिर देश के पटल पर चमका है। राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक और भिवानी निवासी नेत्रपाल तंवर को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए ग्लोबल प्राइड अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ह्यूमन प्राइड गु्रप के 10 इयर्स ऑफ ट्रस्ट, ग्रोथ एंड एम्पावरमेंट पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अजय बनारसी दास, डा. एसएस शीलवंत, अनिल चौहान, अनिल शर्मा को भी समाज में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। भिवानी की प्रतिभाओं को मिले सम्मान से भिवानी के सामाजिक और राजनीतिक हल्कों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
डॉ. राकेश गोयल टिगराण्या के नेतृत्व में आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश-विदेश से लगभग 251 चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक मंच पर भिवानी के नेत्रपाल तंवर को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, बॉलीवुड स्टार राहुल रॉय, मेजर जनरल बिपिन बख्शी, मेजर जनरल मानिक सबरवाल और भिवानी के ही संकट मोचन बालाजी मंदिर के महंत प्रमोद तंवर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित एक विशेष गीत का लॉन्च रहा, जिसे प्रसिद्ध भजन सम्राट राम कुमार लखा ने आवाज़ दी है। इस अवसर पर नेत्रपाल तंवर ने भी ह्यूमन प्राइड ग्रुप की मान, सम्मान और अभिमान से हो कन्यादान मुहिम की सराहना की और संकल्प लिया कि वे भिवानी और पूरे हरियाणा में बेटियों के उत्थान के लिए काम करना जारी रखेंगे। संस्था अब तक 800 से अधिक बेसहारा व आदिवासी बेटियों का सामूहिक विवाह करवा चुकी है और अब देश भर में 1151 बेटियों के सामूहिक विवाह और उनके लिए रोजगार (स्किल्ड ट्रेनिंग) की व्यवस्था करने जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 11 शहीद सैनिकों की पत्नियों को भी सम्मानित किया गया। संस्था ने घोषणा की है कि वे भारतीय सेना, नेवी, एयरफोर्स और पैरामिलिट्री फोर्सेस के वीर शहीदों की बेटियों के सामूहिक विवाह का संपूर्ण खर्च खुद वहन करेगी और धर्म पिता व धर्म भाई बनकर उनका कन्यादान करेगी।
वही सम्मान पाकर भिवानी लौटे नेत्रपाल तंवर ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि भिवानी की उस पावन धरा का है जिसने हमेशा देशसेवा और समाजसेवा की सीख दी है। हम अपनी संस्था राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट के माध्यम से इस पूर्णत: नि:शुल्क और नि:स्वार्थ सेवा अभियान से जुडक़र हर बेसहारा बेटी के लिए धर्म भाई और धर्म पिता की भूमिका निभाने के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।
समारोह में कनाडा, श्रीलंका, मेडागास्कर, मॉरीशस, नेपाल, फिलिस्तीन, इथियोपिया, बुर्किना फासो तथा गिनी जैसे कई देशों के राजदूत और राजनयिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं।