- गांव निनान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चलाया प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान
 

भिवानी के निनान गांव में प्लास्टिक मुक्त दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विरोध, जूट बैग का वितरण और पौधारोपण अभियान चलाया गया।

 
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी

भिवानी, 03 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी (एचएसपीसीबी) द्वारा ग्राम पंचायत निनान के सहयोग से विशेष प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत निनान के सदस्यों, भिवानी के बीडीपीओ नवीन कुमार एवं बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं राजकीय विद्यालय निनान के प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ तथा स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को 100 जूट के बैग वितरित किए गए। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत विद्यालय एवं गांव परिसर में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर बीडीपीओ नवीन कुमार ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग छोडक़र पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए, ताकि आने वाली पीढय़िों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।