Bhiwani Police Anti-Drug Drive: भिवानी में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई, डॉग स्क्वायड के साथ बहल पुलिस ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने
मादक पदार्थों के विरुद्ध जिला पुलिस भिवानी की सख्त कार्रवाई, संदिग्ध ठिकानों पर डॉग स्क्वायड के साथ चलाया विशेष चेकिंग अभियान।
थाना बहल पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ झुग्गी-झोपड़ियों, अनाज मंडी व होटलों में की सघन चेकिंग।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 09.09. 2026 को थाना बहल पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाईन भिवानी से डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर मादक पदार्थों की तलाश एवं चेकिंग हेतु विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बहल क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों, अनाज मंडी बहल तथा विभिन्न होटलों की डॉग स्क्वायड की सहायता से गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को किसी भी स्थान से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थ रखने, बेचने एवं उनकी तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों तथा ऐसे संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से भी समय-समय पर विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

जिला पुलिस भिवानी की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध रूप से रखने के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।