सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने समय पर आर्म्स लाइसेंस रिन्यू न करवाकर हथियार अपने पास रखने के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
 

पुलिस टीम ने आरोपी से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक दोनाली बंदूक व 07 कारतूस किए बरामद।
 
 
मनोज टिटानी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा बिना वैध लाइसेंस अथवा समय पर लाइसेंस नवीनीकरण (रिन्यू) करवाए बिना हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने समय पर अपना आर्म्स लाइसेंस रिन्यू न करवाकर हथियार अपने पास रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 14 जुलाई 2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही सुनील कुमार अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान गांव लोहानी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसलवास हेतमपुरा मोड़, लहलाना के पास हथियार सहित खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड कर एक व्यक्ति को काबू किया। 

पूछताछ में आरोपी की पहचान मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासी टिटानी, जिला भिवानी के रूप में हुई।

जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने आर्म्स लाइसेंस का वर्ष 2016 के बाद नवीनीकरण (रिन्यू) नहीं करवाया है। पुलिस टीम ने आरोपी से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक दोनाली बंदूक तथा 07 कारतूस बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध समय पर आर्म्स लाइसेंस का नवीनीकरण न करवाकर हथियार अपने पास रखने के आरोप में थाना जुई कलां में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्रवाई अमल में लाई गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खेती-बाड़ी का कार्य करता है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।