भिवानी ने विशाल हत्या मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को पेश माननीय न्यायालय में कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।
प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह भा०पु०से० ने जिला पुलिस को जिले में हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए हुए हैं जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने विशाल हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
नरेश निवासी पुराना बस अड्डा भिवानी ने थाना सिविल लाइन पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि शिकायतकर्ता की राजीव चौक पर मिट की दुकान है और उनकी प्रेम दास के परिवार से पुराने रंजिश चली आ रही है दिनांक 04.08.2025 को रात के समय शिकायतकर्ता व विशाल पुत्र राजेंद्र मोटरसाइकिल पर दुकान से घर की तरफ आ रहे थे जब शिकायतकर्ता क्राउन प्लाजा पुराना बस अड्डा भिवानी के पास पहुंचे तो रबीन व उसके अन्य साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी और टक्कर मारने के बाद शिकायतकर्ता व विशाल उर्फ लकी पर तेजधार हथियार व ईटों से हमला किया था।
इसके बाद शिकायतकर्ता और विशाल उर्फ लकी को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया था जहां पर इलाज के दौरान घायल विशाल की मौत हो गई थी वहीं शिकायतकर्ता का ईलाज के सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया था जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना सिविल लाइन भिवानी में दर्ज किया था।
प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी ने प्रबंधक थाना सिविल लाइन भिवानी को अभियोग में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए प्रबंधक थाना सिविल लाइन भिवानी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने दिनांक 05.08.2025 को विशाल हत्या मामले में चार आरोपियों को तिगड़ाना मोड भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शंकर पुत्र सुरेश निवासी पुराना बस अड्डा भिवानी, रवि पुत्र प्रेमदास निवासी पुराना बस अड्डा भिवानी, रविंद्र पुत्र प्रेमदास निवासी पुराना बस अड्डा भिवानी व राबिन पुत्र प्रेमदास निवासी पुराना बस अड्डा भिवानी के रूप में हुई है।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को पेश माननीय न्यायालय में कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी वहीं अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।।

