सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार।
भिवानी CIA स्टाफ-2 ने सेवा नगर चोरी मामले में गुजरात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर और वारदात में प्रयुक्त सरिया बरामद। जानें पूरा मामला।
जिला पुलिस भिवानी द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी पुलिस व सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
इस संबंध में थाना शहर भिवानी में शिकायतकर्ता मनोज निवासी सेवा नगर कॉलोनी भिवानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 06.03.2026 की रात्रि को व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
दिनांक 30.05.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त मामले में दो आरोपीयों को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र प्रकाश निवासी खोरीनाल जिला सोमनाथ गुजरात व मनोज पुत्र पीतांबर निवासी एकता नगर सिरोह जिला भावनगर गुजरात के रूप में हुई है।
पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक नाक की तिल्ली व वारदात में प्रयोग की गई एक लोहे का सरिया बरामद किया गया है।
इससे पूर्व अभियोग में आरोपी गौतम पुत्र मुकेश निवासी बृजवासी कॉलोनी भिवानी को गिरफ्तार कर आरोपी से एक चांदी की कटोरी व ₹ 5,000/- रुपए बरामद किए गए थे पुलिस टीम के द्वारा आज आरोपी राकेश व मनोज को पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार जयपुर भेजने के आदेश दिए हैं।

