भिवानी पुलिस ने महिला ठग को किया काबू:नकली सोना बेचकर वकील से 20 लाख की ठगी 

 
भिवानी पुलिस ने महिला ठग को किया काबू:नकली सोना बेचकर वकील से 20 लाख की ठगी 

भिवानी में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सीआईए स्टाफ प्रथम टीम ने एक वकील को नकली सोना बेचकर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेरठ, उत्तर प्रदेश की रहने वाली जमुना के रूप में हुई है।

मामला 25 फरवरी का है। एडवोकेट कुलदीप कोर्ट से घर जा रहे थे। हुड्डा पार्क के पास एक व्यक्ति ने उन्हें रोका। उसने पहले डाकखाने का पता पूछा। फिर बताया कि वह पुराने मकान तोड़ने का काम करता है। उसके पास कुछ चांदी के सिक्के और सोने की मनियां हैं।

आरोपी ने वकील को कुछ टूटी हुई सोने की मनियां दिखाईं। वकील ने हांसी गेट स्थित एक ज्वैलर्स से जांच करवाई। ज्वैलर ने सोना असली बताया। 4 मार्च को वकील ने हुड्डा पार्क के सामने आरोपी और एक महिला को 20 लाख रुपए देकर 2 किलो सोना खरीदा। बाद में जांच में यह सोना नकली निकला।

सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक सुभाष चंद की टीम ने आरोपी महिला को रोहतक के कलानौर से पकड़ा। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।