भिवानी पुलिस ने 8 महिनों में 204 मामलों में 302 आरोपियों को काबू किया
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा पिछले 08 महीने में जिले में नशीला पदार्थ बेचने जुआ सट्टा खेलने अवैध शराब रखने व बेचने वाले व बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करते हुए ऐसे आरोपियों के विरुद्ध 204 अभियोग दर्ज कर इनमें कुल 302 आरोपियों को गिरफ्तार करने किया है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस भिवानी 01 जनवरी 2025 से लेकर 31 अगस्त 2025 तक अवैध हथियार, नशीले पदार्थो, अवैध शराब बेचने वालों, सट्टा खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित सफलता हासिल की है। जिनका विवरण इस प्रकार है ।
शस्त्र अधिनियम :-
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा पिछले 08 महीने में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निम्नलिखित प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई है ।
अभियोग अंकित :- 35
गिरफ्तार आरोपी :- 56
बरामदगी का विवरण :-
अवैध पिस्तौल :- 44
रिवाल्वर :- 01
बंदूक : - 01
कारतूस :- 58
एनडीपीएस एक्ट :-
जिला पुलिस भिवानी ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालो व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की है जिसका विवरण निम्न है ।
अंकित अभियोग :- 49
आरोपी गिरफ्तार :- 94
बरामद नशीले पदार्थ -
गांजा :- 296 किलो 181 ग्राम
हेरोइन : - 232 ग्राम 131 मिलीग्राम
अफीम :- 06 किलो 659 ग्राम
डोडा पोस्त:- 123 किलो 50 ग्राम
स्मैक: - 17 ग्राम 730 मिलीग्राम
चरस : - 04 किलो 173 ग्राम
आबकारी अधिनियम :-
जिला पुलिस भिवानी ने अवैध शराब का कारोबार करने वालो व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम संशोधन 2020 के तहत कार्यवाही की है जिसका विवरण निम्न है।
अंकित अभियोग :- 99
गिरफ्तार आरोपी :- 110
बरामद अवैध शराब:-
देसी शराब ठेका :- 5,312 बोतल
अंग्रेजी शराब :- 2,442 बोतल
बीयर:- 4,132
जिला पुलिस के द्वारा 318 लीटर लाहन व कुल 104 बोतल अवैध शराब कच्ची बरामद की गई है।
जुआ अधिनियम :-
जिला पुलिस भिवानी ने जुआ एंव सट्टा खेलने वालों व्यक्तियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।
अंकित अभियोग :- 21
आरोपी गिरफ्तार :- 42
बरामद धनराशि :- 02,61,850 रुपए
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ व सट्टा खेलने, अवैध शराब बेचने या अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी मिलती है।
तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना/ चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112, 01664-242744, 88140-11461 पर तुरन्त सूचित करें।

