Bhiwani Crime News: सीआईए स्टाफ-2 ने अवैध हथियार के साथ दबोचा आरोपी, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

भिवानी के सीआईए स्टाफ-2 ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

 
CIA Staff-2 Bhiwani

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 28.09.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही नरेंद्र अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध रोकथाम एवं गश्त ड्यूटी पर तोशाम बाईपास, भिवानी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दिनोद रोड, तोशाम बाईपास, हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार व कारतूस लेकर खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित काबू किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित पुत्र सुबे सिंह निवासी दिनोद, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी सुमित के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवर का कार्य करता है तथा अपना शौक पूरा करने के लिए अवैध हथियार खरीदकर लाया था।

पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।