Bhiwani Police Action: सेवा नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; रिमांड के दौरान गहने बरामद

Bhiwani Crime News: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने सेवा नगर में मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चांदी के जेवरात बरामद।

 
Silver Jewelry Recovery Bhiwani Police

सीआईए स्टाफ -2 भिवानी ने अरविंद सेवा नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

आरोपियों को पेश माननीय न्यायालय में कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।

जिला पुलिस भिवानी द्वारा चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने सेवा नगर क्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में घरों में चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 सेवा नगर निवासी एक महिला ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 05.03.2026 को वह अपने परिवार सहित खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान) दर्शन हेतु गई हुई थी। इसी दौरान रात्रि लगभग 2:00 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और वहां से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा एक स्कूटी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही अजय कुमार ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र प्रकाश निवासी गोकलगढ़ रेवाड़ी व मनोज पुत्र पीतांबर निवासी गोकलगढ़ रेवाड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को पेश माननीय न्यायालय में कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से एक जोड़ी चांदी की पाजेब वह चार चांदी की अंगूठी बरामद की गई है दोनों आरोपियों पर पहले भी कई चोरी के अभियोग दर्ज हैं।

इससे पूर्व में पुलिस टीम के द्वारा आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर आरोपी से ₹ 50,000/- रुपए , चोरी की गई एक स्कूटी वह सोने चांदी के आभूषणों को पिंघलाकर तैयार की गई धातु बरामद की गई थी।

रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आज आरोपी राकेश और मनोज को पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।