भिवानी पुलिस का अवैध शराब व सट्‌टा-जुआ पर शिकंजा

 
भिवानी पुलिस का अवैध शराब व सट्‌टा-जुआ पर शिकंजा

भिवानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया हुआ है। जिसके तहत पुलिस ने शुक्रवार रात को भिवानी शहर में सर्चिंग व चेकिंग अभियान चलाया।

जिस दौरान भिवानी के डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार दलबल के साथ शहर में निकले और छापेमारी की। इस दौरान एक मकान से अवैध शराब मिली। वहीं डीएसपी ने अवैध धंधे करने वालों को भी चेतावनी दी।

डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार ने कहा कि डीजीपी के आदेश से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया हुआ है। एसपी सुमित कुमार के मार्गदर्शन में इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी की जा रही है।

जो अवैध शराब बेचते हैं, सट्‌टा-जुआ का धंधा करते हैं, अवैध हथियार रखते हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। आगे भी इस प्रकार का अभियान चलाते रहेंगे। जो लगातार जारी रहेगा।

भिवानी पुलिस ने अवैध शराब और नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ रात होते ही पुलिस की टीम ने अचानक हालु मोहल्ला क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसका डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार ने नेतृत्व किया। इसमें दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई दशरथ सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

रेड के लिए पुलिस की पूरी टीम तैयार दिखी। पुलिस ने इनपुट के आधार पर सुनियोजित तरीके से हालु मोहल्ला में कुछ जगहों पर छापेमारी की। पुलिस पहले एक रेहड़ी पर पहुंची वहां छानबीन कर रही थी तो दो युवकों ने पुलिस से बदसलूकी की। पुलिस ने दोनों को दबोचा। इसके बाद पुलिस दो मकानों पर पहुंची। वहां छापेमारी के दौरान 25 बोतल अवैध शराब पकड़ी। हालांकि जिनके मकान से पकड़ी वो गायब थे।

17 दिसंबर की रात को भी ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पूरे जिले में एक विशेष सर्च व चेकिंग अभियान चलाया था। विशेष अभियान के दौरान कुल 7 केस दर्ज किए गए थे। वहीं 60 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की, जिनमें से 54 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत पाबंद किया गया।

जिला पुलिस द्वारा एक फरार हिंसक अपराधी को गिरफ्तार किया था। नशा विरोधी कार्रवाई के तहत 2 किलो 82 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किए थे। वहीं 45 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब तथा 300 लीटर लाहन बरामद की गई। जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2240 रुपए नकद बरामद किए थे।