Supreme Court Judgments News 2026: भिवानी पुलिस की लीगल वर्कशॉप: NDPS एक्ट, किशोर न्याय नियम और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर दी गई अहम जानकारी
भिवानी पुलिस की लीगल वर्कशॉप में एनडीपीएस एक्ट, गिरफ्तारी संबंधी सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों और TheJuvinile Justice (Care and Protection of Children)Rules, 2016 के रूल 10.6 पर दी गई जानकारी।
*पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानूनी प्रावधानों, जांच प्रक्रिया और TheJuvinile Justice (Care and Protection of Children)Rules, 2016 के रूल 10.6 प्रति किया जागरूक।*
भिवानी पुलिस द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय लीगल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों, न्यायालयों के फैसलों तथा जांच एवं गिरफ्तारी के दौरान अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।
इस कार्यशाला मे एडीए नीलम राय, जिला अटॉर्नी कार्यालय भिवानी से ए डी ए किरण तथा एडीए के रीडर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ,सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों,TheJuvinile Justice (Care and Protection of Children)Rules, 2016 के रूल 10.6, एवं जांच प्रक्रिया पर हुई चर्चा
कार्यशाला के दौरान ए डी ए नीलम राय ने TheJuvinile Justice (Care and Protection of Children)Rules, 2016 के रूल 10.6,और ए डी ए किरण ने एनडीपीएस एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों से संबंधित मामलों की जांच के दौरान आवश्यक कानूनी सावधानियों, सैंपल लेने की प्रक्रिया, दस्तावेजी कार्रवाई तथा साक्ष्यों के उचित संकलन के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में प्रत्येक कानूनी प्रक्रिया का निर्धारित नियमों के अनुसार पालन करना आवश्यक है। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अभियोग की पैरवी को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी जांच अधिकारियों को तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों विहान कुमार, किसन भाई एवं स्टेट ऑफ युपी vs Ajmal Beg में माननीय सुप्रीम कोर्ट के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

कार्यशाला में विहान कुमार बनाम राज्य, TheJuvinile Justice (Care and Protection of Children)Rules, 2016 के रूल 10.6,NDPS की धारा 42, 50,52ए,55 और 57 पर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को गिरफ्तारी के दौरान पालन किए जाने वाले संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों, गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकारों और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान जोर दिया गया कि गिरफ्तारी प्रत्येक मामले के तथ्यों, लागू कानून और निर्धारित कानूनी शर्तों के अनुरूप ही की जानी चाहिए। जांच अधिकारियों को अनावश्यक गिरफ्तारी से बचने, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने तथा न्यायालयों के दिशा-निर्देशों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी ने कानूनी जानकारी और विधिसम्मत कार्रवाई को बताया आवश्यक
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में कानून की सही जानकारी और उसका विधिसम्मत पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की लीगल वर्कशॉप का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों तथा न्यायालयों के फैसलों से अवगत कराना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी एवं जिम्मेदारी के साथ कर सकें।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जांच अधिकारी प्रत्येक मामले में कानूनी प्रक्रिया का गंभीरता से पालन करें, साक्ष्यों का सही संकलन करें तथा जांच के दौरान निर्धारित नियमों एवं न्यायालयों के दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें। इससे जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और न्यायालय में अभियोगों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
भिवानी पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कानूनी ज्ञान को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा।