Bhiwani Police Night Checking Campaign: भिवानी में रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान, 151 वाहनों की जांच और 9 के चालान

भिवानी जिला पुलिस ने लोहारू क्षेत्र में चलाया रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान। 151 वाहनों की जांच, 9 के चालान।
 
Haryana police special drive

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस भिवानी ने चलाया रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान।

लोहारू क्षेत्र में 151 वाहनों की जांच, 09 वाहनों के चालान किए गए तथा 01 वाहन किया गया इंपाउंड।

माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल, IPS के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

Haryana police special drive

दिनांक 04/05 सितंबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना लोहारू क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी श्री अनूप कुमार द्वारा किया गया।

विशेष चेकिंग अभियान में थाना लोहारू, डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू, पुलिस लाइन भिवानी, इंटरसेप्टर इंचार्ज तथा कमांडो दस्ता सहित पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 151 वाहनों की गहनता से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 09 वाहनों के चालान किए गए तथा 01 वाहन को इंपाउंड किया गया।

Haryana police special drive

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के साथ-साथ रात्रि के समय कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रखे जाएंगे।