SP Mayank Mishra Updates: लोहारू क्षेत्र में रात 11 से सुबह 5 बजे तक चली सघन नाकाबंदी, नियम तोड़ने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई
रात्रि के समय आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भिवानी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान।
*डीएसपी सिवानी श्री सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना लोहारू क्षेत्र के अंतर्गत सूरजगढ़ नाका पर की गई विशेष नाकाबंदी।*
*अभियान के दौरान 73 वाहनों की जांच की गई तथा यातायात एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर 02 वाहनों को किया गया इंपाउंड।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि के समय आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में दिनांक *19/20 नवंबर 2026 की रात्रि को डीएसपी सिवानी श्री सुरेंद्र कुमार* के नेतृत्व में थाना लोहारू क्षेत्र के अंतर्गत *सूरजगढ़ नाका पर रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक* विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा नाके से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल *73 वाहनों की जांच* की गई। जांच के दौरान आवश्यक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए *02 वाहनों को इंपाउंड* किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के लिए जागरूक भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा रात्रि के समय अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
भिवानी पुलिस का उद्देश्य रात्रि के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।