Loharu Police Night Operation 2026: डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कसी कमर, ड्रिंकिंग ड्राइव पर हुई सख्त कार्रवाई

भिवानी जिला पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया। लोहारू में वाहनों की जांच की गई।
 
SP Sumit Kumar IPS

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस भिवानी ने  चलाया रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान।

लोहारू क्षेत्र में 103 वाहनों की जांच, ड्रिंकिंग ड्राइव के 05 चालान किए गए।

माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल IPS के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 29/30 अगस्त 2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक थाना लोहारू क्षेत्र में नाका पिलानी रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक लोहारू श्री संजीव कुमार, HPS द्वारा किया गया।

SP Sumit Kumar IPS

विशेष चेकिंग अभियान में थाना लोहारू, डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू, पुलिस लाइन भिवानी तथा इंटरसेप्टर इंचार्ज, कमांडो दस्ता सहित पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे

रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 103 वाहनों की गहनता से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ड्रिंकिंग ड्राइव के 05 चालान किए गए।

SP Sumit Kumar IPS

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के साथ-साथ रात्रि के समय कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रखे जाएंगे।