Night Checking Drive 2026: भिवानी पुलिस की अपराधियों और नियम तोड़ने वालों पर नकेल, आगे भी जारी रहेंगे अभियान

भिवानी पुलिस ने थाना सदर के गुजरानी नाका पर रातभर 6 घंटे का स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। 22 वाहनों की जांच कर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में एक वाहन इंपाउंड किया गया।
 
Bhiwani Police Impound Vehicle

जिला पुलिस ने रातभर चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान, 22 वाहनों की जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन इंपाउंड।

आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस भिवानी द्वारा दिनांक 30/31 अक्टूबर 2026 की रात्रि को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गुजरानी नाका, भिवानी-महम रोड पर रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कुल 6 घंटे चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिवानी श्री महेश कुमार ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मी अभियान में तैनात रहे।

 सुरक्षा सुनिश्चित

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नाके से गुजरने वाले कुल 22 वाहनों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चालान किया गया तथा संबंधित वाहन को इंपाउंड किया गया।

*पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि* जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा पुलिस का सहयोग करें।