Bhiwani Police Traffic Rules: बिना HSRP और वैध नंबर प्लेट के चलाए वाहन तो कटेगा चालान, भिवानी पुलिस का कड़ा निर्देश
भिवानी पुलिस ने बिना HSRP और वैध रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने व चालान काटने के सख्त निर्देश दिए हैं।
बिना HSRP नंबर प्लेट एवं बिना वैध रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: भिवानी पुलिस
वाहन मालिक अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार HSRP नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें: भिवानी पुलिस।
भिवानी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
✍️ पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराई जा रही है।
✍️ जिला पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों पर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप High Security Registration Plate (HSRP) अवश्य लगवाएं। जिन वाहनों के लिए HSRP जारी हो चुकी है, लेकिन अभी तक वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगवाई गई है, ऐसे वाहन मालिक बिना किसी देरी के अपने वाहन पर HSRP नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें।
✍️ पुलिस द्वारा जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, निर्धारित HSRP नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
✍️ भिवानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वाहन की नंबर प्लेट के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें तथा नंबर प्लेट को निर्धारित तरीके से ही वाहन पर लगाएं। वाहन मालिक अपने वाहनों के दस्तावेज एवं नंबर प्लेट संबंधी नियमों की समय रहते अनुपालना सुनिश्चित करें।
✍️ HSRP नंबर प्लेट सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ वाहनों की पहचान एवं निगरानी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए प्रत्येक वाहन मालिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने वाहन पर निर्धारित नियमों के अनुसार HSRP लगवाकर ही वाहन चलाए।
✍️ जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया एवं अन्य जागरूकता माध्यमों से भी आमजन को HSRP एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोग नियमों की जानकारी प्राप्त कर उनका पालन करें और सड़क सुरक्षा में अपना योगदान दें।
भिवानी पुलिस की आमजन से अपील है कि सुरक्षित यातायात एवं बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन पर वैध एवं निर्धारित HSRP नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं।

