भिवानी पुलिस का साप्ताहिक अभियान: ब्लैक फिल्म के 08 व ट्रिपल राइडिंग के 132 चालान

 
भिवानी पुलिस का साप्ताहिक अभियान: ब्लैक फिल्म के 08 व ट्रिपल राइडिंग के 132 चालान

ब्लैक फिल्म, ड्रिंक एंड ड्राइव, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई।

भिवानी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए  05.09.2025 से 14.09.2025 तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार  ने कहा है कि पुलिस ने इस सप्ताह ब्लैक फिल्म के 08 व ट्रिपल राइडिंग के 132 चालान किए है। ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों का प्रयोग अपराधियों द्वारा पहचान छिपाने और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है। इसके कारण न केवल सुरक्षा एजेंसियों को कठिनाई होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी रिस्क बढ़ जाता है क्योंकि अंदर बैठे व्यक्ति स्पष्ट दिखाई नहीं देते।  इसके साथ भिवानी पुलिस ने वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई। 

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना कानूनन अपराध है। इससे न केवल आम जनता में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है बल्कि कई बार झगड़े और अव्यवस्था की स्थिति भी बनती है। इस सप्ताह ऐसे व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

साथ ही भिवानी पुलिस ने 143 चालकों पर ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई कर चालान किए गए। नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। यह न केवल चालक के जीवन के लिए खतरा है बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान को भी जोखिम में डालता है। 

कुछ लोग बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर हटाकर पटाखे जैसी तेज़ आवाज निकालना ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करता है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनती हैं। इस सप्ताह ऐसे 33 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1024 वाहन चालकों के चालान किए है। पुलिस के द्वारा पिछले एक सप्ताह में प्रेशर होरन व ध्वनि प्रदूषण करने वालों के 79 चालान किए गए हैं।

 पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि भिवानी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर कानून न तोड़ें।

नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। मोटरसाइकिल का साइलेंसर हटाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने से बचें। भिवानी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।