Air Pollution News 2026: भिवानी में प्रदूषण पर लगाम: एंटी स्मॉग गन से शहर के प्रमुख मार्गों पर हो रहा पानी का छिड़काव, सुधर रहा AQI

भिवानी में बढ़ते प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद द्वारा एंटी स्मॉग गन से प्रमुख मार्गों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें।

 
municipal council Bhiwani pollution action

एंटी स्मॉग गन से शहर के प्रमुख मार्गों पर किया जा रहा पानी का छिडक़ाव, प्रदूषण से राहत दिलाने के प्रयास तेज

भिवानी, 13 अक्टूबर। शहर वासियों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर एंटी स्मोग गन द्वारा पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है। पानी के छिडक़ाव का असर दिखाई भी दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि दीपावली पर एक्यूआई का स्तर 300 से पार चला गया था, जिससे बुजुर्ग व बीमार लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों और आमजन को परेशानी महसूस हुई। एक्यूआई का स्तर बढऩे के साथ ही नगर परिषद प्रशासन ने शहर में एंटी स्मोग गन से पानी छिडक़ाव शुरू किया, ताकि वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार हो।

दीपावली

एक्यूआई का स्तर 0 से 50 तक सबसे बेहतर, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब, 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है। दीपावली के बाद से शहर व आस-पास क्षेत्र में एक्यूआई का स्तर 300 से पार चला गया था, लेकिन शहर में एंटी स्मोग गन से पानी का छिडक़ाव करने से एक्यूआई के स्तर में काफी सुधार हुआ है।

डीएमसी हरबीर सिंह ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन का प्रयास है कि शहर में धूल और प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सके तथा आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे कूड़ा-कचरा या गंदगी में आग न लगाएं, इससे प्रदूषण बढ़ता है।