विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभिन्न स्थानों पर चलाया व्यापक पौधारोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अभियान। विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण और बांटे जूट बैग।
Jun 6, 2026, 15:47 IST
भिवानी, 06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन यिका गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से पौधारोपण से शुरुआत की गई। शहीद भगत सिंह चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-21 और 26 में पौधारोपण किया गया।
इस दौरान बुजुर्गों व युवाओं ने पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान नागरिकों से पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण का संरक्षण करें। इस अवसर नागरिकों का जूट के बैग भी वितरित किए गए और नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई।