प्रयास स्पेशल स्कूल में आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्चों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान: एडीसी

- डीसी साहिल गुप्ता के आदेशानुसार आयोजित किया गया विशेष शिविर
 
 
हरियाणा सरकारी योजनाएं 2026
भिवानी, 19 अप्रैल।  दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित स्थानीय प्रयास स्पेशल स्कूल में डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित विशेष कैंप में दिव्यांग बच्चों के सामने आ रही चिकित्सा, पेंशन, आधार कार्ड, पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर के दौरान ही संबंधित दस्तावेज पूरे आवेदन करवाए गए, जिनका लाभ शीघ्र ही दिव्यांगजनों को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि डीसी श्री गुप्ता ने स्थानीय प्रयास स्पेशल स्कूल में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की देखरेख में स्पेशल शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। शिविर में क्रीड, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग आदि प्रमुख विभागों ने स्टॉल लगाकर दिव्यांग बच्चों के  संबंधित योजनाओ के बारे में जानकारी दी थी और मौके पर ही  आवेदन   भी करवाए थे।
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग से जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने पेंशन से संबंधित पांच बच्चों के मौके पर ही आवेदन करवाए और नौ बच्चों के दस्तावेज पूरे करवाकर आवेदन करवाने को कहा ताकि पेंशन के लाभ से वंचित न रहें। इसी प्रकार से क्रीड से जिला प्रबंधक द्वारा साजिद खान द्वारा पहचान पत्र में नाम व पता ठीक करने से संबंधित चार का मौके पर समाधान किया गया। आय से संबंधित 10 केसों की फिजीकल वेरीफिकेशन एक सप्ताह के अंदर करवा दी जाएगी और आधार से संबंधित दो केंसों मौके पर ही अपेडट किया गया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी कार्ड से संबंधित दो बच्चों के मौके पर ही कार्ड बनाए गए और तीन के दस्तावेज पूरा न होने की स्थिति में जरूरी कागजात लिए गए, जिनका एक सप्ताह में समाधान हो जाएगा। शिविर में कल्याण विभाग से जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने उनके विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। एडीसी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।