सेवानिवृत्ति पर गंगा राम व विरेन्द्र कुमार का सम्मान : पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने दी विदाई
भिवानी, 30 जून : बी.एंड.आर कार्यालय परिसर में मंगलवार को हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. 41 संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विभाग के दो समर्पित कर्मचारियों वृत कार्यालय से गंगा राम और भूमि अधिग्रहण कार्यालय से विरेन्द्र कुमार की गरिमामयी सेवानिवृत्ति और विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के आला अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने शिरकत कर दोनों कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधीक्षक अभियंता पंकज गौड़, विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर और अन्य गणमान्य अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से ब्रांच चेयरमैन रामबीर फौजी और ब्रांच प्रधान दशरथ रंगा मानहेरू द्वारा की गई। मंच का संचालन संयुक्त रूप से ब्रांच वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर दिनोद और सचिव सुमित रंगा ने किया। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यूनियन और विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हमारे दो कर्मठ साथियों का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया है। गंगा राम और विरेन्द्र कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से विभाग व जनता की सेवा की है। उनकी कमी विभाग को हमेशा खलेगी। विदाई के इस भावुक क्षण में गंगा राम और विरेन्द्र कुमार को यूनियन की तरफ से विशेष प्रशस्ति पत्र, शॉल और अन्य स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के इन यादगार लम्हों को कैमरे में कैद करने और फोटो व वीडियो कवरेज की जिम्मेदारी कैंडिड वंश द्वारा बखूबी संभाली गई। इस अवसर पर जिला सह-सचिव सुरेंद्र प्रजापति, सी.एच.डी.एम. मंजू सिंधु, वृत अधीक्षक जोगेंद्र ग्रोवर, एस.ओ. जशविन्द्र, उपमंडल अभियंता सुनील राठी व जसबीर दलाल और एच.डी.एम. संदीप चौहान सहति उप प्रधान अमित कटारिया व गुरुवचन बवानी खेड़ा, ऑडिटर चेतन सैनी, संगठन सचिव अनूप गुरेरा, प्रचार सचिव संसार मण्ढाना, मुख्य सलाहकार जगबीर फौजी, रामनिवास दहिया, रवि पूनिया सांकरोड़, पूर्व कोषाध्यक्ष राजपाल चोपड़ा, पूर्व मुख्य सलाहकार अजय नायक, धर्मेंद्र कटारिया, पूर्व उप प्रधान अजित बरवड़, पूर्व संगठन सचिव जितेंद्र फौजी मानहेरू, अनिल फौजी, विकास, प्रमोद कुमार, प्रियंका, पूनम, सीमा, पिंकी, पवन, रमेश चंद्र फौजी, सतीश फौजी, अशोक, अमित, पूर्व मुख्य सलाहकार मदन गहलोत, जेई दिनेश मदान, सोनू हूड्डा, मोहित, अशलम खान, सोरभ रंगा, प्रिंस, अजय, एस.ए.सी. सत्यदेव, दीपक, सोमबीर, पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान बंटी सभ्रवाल, कर्मबीर कटारिया, अभिषेक, अनुज जांगड़ा, अमरदीप सोलंकी, नीरज, सूर्या प्रताप, दिनेश, राहुल, नरेंद्र और राजेश (वर्क सुपरवाइजर) सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

