- समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए: हरबीर सिंह
भिवानी, 6 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीएमसी हरबीर सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित हुआ। डीएमसी ने शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
डीएमसी हरबीर सिंह के समक्ष न्यू भारत नगर निवासी महेंद्र ने अनाज मंडी में गेहूं की बिक्री की राशि दिलवाने, गांव इंदीवाली निवासी अनिल कुमार ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई करवाने, गैर-सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने अवैध पेयजल कनैक्शन हटवाने बारे, गैर सरकारी सदस्य अनिल सोलंकी ने हनुमान गेट चौक पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सडक़ पर पड़ी मिट्टी हटवाने, चरण सिंह ने कब्जा कार्रवाई रुकवाने, अशोक ने बकाया मजदूरी दिलवाने, विनोद ने जलभराव की निकासी हेतू बिजली कनेक्शन दिलवाने मांग की, गांव धनाना निवासी दीपक ने बस स्टैंड के सामने व नाले की सफाई करवाने, हरनन ने बैंक एफडी से अनजान व्यक्ति द्वारा दो बार पैसे निकलवाने की जांच करवाने, बापोड़ा निवासी रामअवतार शर्मा ने साथ लगते मकान से बरसाती पानी निकासी करवाने की समस्या रखी।
इसी प्रकार डीएमसी के समक्ष बिजलानावास निवासी छोटूराम पूनिया ने नाले को दुरूस्त करवाने, रोहिला निवासी कृष्ण ने पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटवाने, गुजरानी निवासी चेतराम ने जोहड़ की खुदाई व सफाई करवाने, बैंक कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह एवं अमित ने गली में किए गए अवैध कब्जे हटवाने, लेघा भानान निवासी सतबीर ने गली का लेवल दुरूस्त करवाने, स्थानीय निवासी मीना देवी ने चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई करवाने, राजेंद्र ने संजय कॉलेज रोड़ की मरम्मत करवाने तथा नेहरू पार्क, रोहतक गेट से गांव निनान मार्ग पर बंद पड़े सभी सार्वजनिक शौचालयों को दुरूस्त करवाने, भगवती ने जमीन का कब्जा दिलवाने तथा संतराम, विकास, सुमित, कुलदीप, मीनाक्षी और बलविंद्र कौर ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय कम करवाने की शिकायत डीएमसी के समक्ष रखी।
डीएमसी ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीपीओ सोमबीर कादयान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य केके ग्रोवर, नरेन्द्र ग्रेवाल, रामकिशन हालुवासिया, ज्ञान गुलाटी, रमेश लालावास मौजूद रहे।

