- लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी: एसडीएम महेश कुमार
- एसडीएम ने जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान के दिए निर्देश
Jun 15, 2026, 17:44 IST
भिवानी, 15 जून। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ।शिविर की अध्यक्षता एसडीएम महेश कुमार ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम के समक्ष सेक्टर-23 निवासी आरडब्लूए के प्रधान महेंद्र सिंह ने दूषित पेयजल, पेयजल सप्लाई की आपूर्ति निर्धारित समय पर करने तथा वाटर पंप हाउस की समय पर सफाई किए जाने की समस्याएं रखी। दलीप सिंह ने घरेलू विवाद में पुलिस कार्रवाई, वैश्य स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता ने घरों में उत्पात मचा रहे बंदरों की समस्या बताई, वार्ड दस से सरला देवी ने स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने व गलियों के गड्ढे भरवाने, संजय कुमार ने पेयजल समस्या, सुरेश कुमार ने खेत में खाल बनवाने, राजवीर कौशिक ने तेज हवाओं से गौशाला के शेड को हुए नुकसान को ठीक करवाने, बलियाली गांव के सरपंच सचिन ने बरसात के आने से पहले तालाबों की सफाई करवाने, बापोड़ा निवासी सुनीता एवं वेद प्रकाश ने सोलर प्लेट पर सब्सिडी दिलवाने, जूई निवासी जिले सिंह ने दिव्यांग पेंशन बनवाने, सेवा नगर कॉलोनी निवासी जयप्रकाश ने पेयजल समस्या, सेक्टर-13 के निवासियों ने बरसाती पानी की निकासी, पार्क की सफाई तथा पार्क के चारों ओर ग्रिल लगवाने की मांग रखी। मानहेरू निवासी उर्मिला एवं रेनू ने लाडली योजना का लाभ दिलवाने, सागवान निवासी ईश्वर ने खरीफ फसल बीमा, खानक निवासी घनश्याम ने जमीन की पैमाइश तथा पटौदी निवासी दिनेश ने दिव्यांग पेंशन बनवाने की समस्या रखी।
शास्त्री नगर निवासी अनिल ने पेयजल समस्या, सीवरेज लीकेज, रास्ते में पड़े बिजली के पोल हटवाने तथा औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल समस्या और विभाग द्वारा भेजे गए टैंकर के पानी को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। रुद्रा कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने अवैध कब्जों, तोशाम निवासी जगतसिंह ने शादी करवाकर धोखाधड़ी मामले में पुलिस कार्रवाई तथा थिलोड निवासी भूपेंद्र सिंह ने पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे हटवाने, सुशीला देवी ने बारिश से मकान की छत क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा, हरिराम ने बामला माइनर की सफाई तथा रीतू रानी ने तूफान से क्षतिग्रस्त हुई सोलर प्लेटों की मरम्मत करवाने की मांग की। सोनू, रामपत तथा सज्जन ने परिवार पहचान-पत्र में आय कम करवाने संबंधी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखी। एसडीएम महेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएमसी हरबीर सिंह, डीडीपीओ सोमवीर कादयान सहित गैर सरकारी सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।