SDM Mahesh Kumar Bhiwani: भिवानी में सोमवार को आयोजित हुआ समाधान शिविर, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

भिवानी के लघु सचिवालय में एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
 
family ID correction Bhiwani

एक ही छत के नीचे मिल रहा है सभी समस्याओं का समाधान: एसडीएम महेश कुमार

 डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर में एसडीसी महेश कुमार ने सुनीं लोगों की शिकायतें

भिवानी, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम ने नागरिकों की समस्या सुनी और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का हल किया जाता है।  

समाधान शिविर में एसडीएम के समक्ष कोंट रोड से सबनम ने निजि स्कूल से प्रमाण-पत्र दिलवाने, सेक्टर 23 से महेन्द्र सिंह बिजली बिल में संशोधन करवाने तथा माया देवी, विनेक, उषा देवी, गीता, राजरत्न, अरूण, सुरेश आदि ने फैमिली आईडी दुरूस्त करवाने की समस्या रखीं। एसडीएम ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे समाधान की इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को सुगम एवं त्वरित सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।