- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पांच दुकानदारों पर लगाया 8500 रुपए जुर्माना
भिवानी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। शहर में कई जगहों पर चालान काटे और लोगों को जागरूक किया।
Jun 12, 2026, 16:28 IST
भिवानी, 12 जून। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद् भिवानी की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सराए चौपटा और घंटाघर चौक भिवानी में 8500 रुपए के 05 चालान काटे गए।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का