Illegal Weapon Supplier Mahendra News 2026: भिवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5,000 रुपये में बेचा था देसी पिस्तौल
स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार।
*आरोपी ने 5,000 रुपये में कपिल को बेचा था अवैध हथियार, पुलिस रिमांड के दौरान हुआ खुलासा*
भिवानी, 15 नवंबर 2026 : पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला में अवैध हथियार रखने तथा उनकी खरीद-फरोख्त और सप्लाई में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में एक सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 25.09.2026 को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने तोशाम क्षेत्र से आरोपी कपिल पुत्र रहमान निवासी रामपुरा को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
पूछताछ के दौरान आरोपी कपिल ने खुलासा किया था कि उक्त अवैध हथियार उसने महेंद्र से प्राप्त किया था। इस संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी कपिल के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना तोशाम में अभियोग दर्ज किया गया था।
मामले में आगे कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को गांव बापोड़ा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *महेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह निवासी बलियाली, जिला भिवानी* के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी महेंद्र ने खुलासा किया कि उसने उक्त अवैध हथियार कपिल को 5,000 रुपये में बेचा था।
पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी महेंद्र को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।