President Droupadi Murmu Childrens Day News 2026: बाल दिवस पर सेंट ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

बाल दिवस पर भिवानी के सेंट ज़ेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राम स्तुति प्रस्तुत की। पूरी खबर पढ़ें।
 
President Droupadi Murmu students interaction

बाल दिवस पर सेंट ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से की मुलाकात

भिवानी : बाल दिवस के  अवसर पर यहां सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, भिवानी के विद्यार्थियों के लिए एक गौरवपूर्ण एवं यादगार पल तब आया, जब उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह विशेष भेंट विद्यार्थियों के लिए न केवल सम्मान का विषय रही, बल्कि उनके जीवन का एक प्रेरणादायक अनुभव भी बनी। इस विशेष अवसर पर विद्यालय  विद्यार्थियों मायरा, रिया  संजना, अनुभव ने राष्ट्रपति के समक्ष मधुर स्वर में राम स्तुति प्रस्तुत की। उनकी सुंदर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति महोदया को उनका एक सुंदर चित्र भी भेंट किया, जिसे उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वीकार किया।

इस मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति के साथ महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका तथा उनके जीवन के प्रेरणादायक सफर पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उनके एक शिक्षिका से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद, राष्ट्रपति पद तक पहुँचने की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति महोदया ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए और उन्हें बड़े सपने देखने, शिक्षा को महत्व देने तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करने का भी अवसर मिला, जहाँ उन्होंने देश की इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धरोहर को करीब से देखा और उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह, डायरेक्टर  कीर्ति चौहान एवं एनसीसी इंचार्ज  नीता उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया।

यह विशेष मुलाकात विद्यार्थियों के मन में देश के प्रति सम्मान, महिला सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक सोच और जीवन में कुछ बड़ा करने का आत्मविश्वास जगाने वाली साबित हुई। बाल दिवस पर मिला यह अनमोल अवसर सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, भिवानी के इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्मृति के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।