Bhiwani Stray Dogs News: नगर परिषद ने पूरे किए 3500 आवारा कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन, शिकायत के लिए नंबर जारी
भिवानी में 3500 आवारा कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम पूरा हो गया है। बंदरों से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद द्वारा जल्द नए टेंडर जारी किए जाएंगे।
भिवानी में 3500 आवारा कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन पूरा, बंदरों से निजात के लिए फिर होंगे टेंडर
भिवानी, 01 अक्टूबर। जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद भिवानी द्वारा शहर में आवारा कुत्तों की सेंट्रलाइजेशन व वैक्सीनेशन का कार्य एजेंसी के माध्यम से करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आतंकी बंदरों से निजात दिलाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
जिला नगर आयुक्त हरबीर ने बताया कि संबंधित एजेंसी द्वारा अब तक लगभग 3500 कुत्तों की नसबंदी व वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। आवारा कुत्तों की शिकायत से संबंधित मोबाइल नंबर 8199089999 जारी किया हुआ है, जिस पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद भिवानी द्वारा शहर में आतंकी बंदरों को पकडऩे हेतु टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन टेंडर में एजेंसियों द्वारा अत्यधिक रेट 1678 रुपए प्रति बंदर दिए गए जबकि माननीय हरियाणा सरकार द्वारा 600 रुपए प्रति बंदर निर्धारित किए गए हैं। इसलिए नगर परिषद द्वारा टेंडर रद्द करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब वर्तमान में दोबारा से नए टेंडर की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जल्द ही बंदर पकडऩे की समस्या से भी शहर को निजात दिला दी जाएगी।